चना मूंगफली और किशमिश खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 15:48

चना, मूंगफली और किसमिस को भिगोकर/अंकुरने के बाद खाने से क्या फायदा होता है?

सबसे पहले अंकुरित चने खाने के फायदे:

चने में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स मात्रा में पाए जाते है। इसमें आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हीमोग्लोबीन लेवल को बढ़ा सकता है। इसे हर रोज खाने से खून की कमी और शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है।

खाली पेट अंकुरित चने का सेवन करने से बिमारियों से बच सकते है। अंकुरित चने खाने से आप पेट सम्बंधित बिमारियों से छुटकारा पा सकते है।
खाली पेट अंकुरित चने खाने से यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।
खाली पेट अंकुरित चने डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में ग्लूकोज की कमी को मदद करने में मदद करते है।

किशमिश को भिगोकर खाने के फायदे:

रात में पानी में किशमिश भिगोकर रखें और सुबह फूल जाने पर किशमिश का सेवन करें।
भीगे हुए किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसमें नेचुरल शुगर होती है जिससे नुकसान नहीं होता। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
हाई ब्लड प्रेशर के लिए यह सबसे अधिक फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम तत्व हाइपरटेंशन से बचाव करता है।
इसमे आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह एनीमिया से बचाव करता है। इसके अलावा इसमें कॉपर होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनते है और खून की कमी नहीं होती है।
किशमिश के सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
इसमे विटामिन, एमिनो एसिड और सेलेनियम और फास्फोरस खनिज पाए जाते है जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को जमा किए बिना वजन बढ़ाने में मदद करता है।

मूंगफली भिगोकर खाने के फायदे:

मूंगफली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में कमी आती है। इसके अलावा कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एलडीएलसी) की मात्रा घटती है।
मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होने के कारण ये पाचन शक्ति बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है साथ ही, गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info